एटा: शिक्षक द्वारा पिटाई से क्षुब्ध हुए 12 वर्षीय बालक ने दी जान।परिवार में पसरा मातम.
शिक्षक द्वारा पिटाई से आहत हुए बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिवार में पूरी तरह से कोहराम मचा हुआ है
एटा:बागवाला थाना क्षेत्र के गांव कासौन निवासी कक्षा आठ के 12 वर्षीष छात्र ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षक के पीटने और डांटने से बालक क्षुब्ध था। घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
दरअसल गांव कासौन निवासी नरेश ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र सचिन गांव के ही विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता और वह बुधवार को सुबह के समय स्कूल गया जहां किसी बात को लेकर साथियों से मारपीट हो गई और उन्होंने आपस में लड़ाई झगड़ा किया जिसके चलते शिक्षक क्रोधित हो गया इस पर स्कूल के शिक्षक ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की और बैग बाहर फेंक कर परिजनों को बुलाकर लाने को कहा। जिससे बच्चा बेहद डर गया और डर के कारण सचिन ने घर आकर दोपहर दो बजे के करीब फांसी लगा ली। अन्य बच्चों के घर पहुंचने पर सभी को मामले की जानकारी हुई।
नरेश के पिता पल्लेदारी खेती बाड़ी का काम करते हैं बुधवार को काम के सिलसिले से एटा आए थे वही घर पर उनकी बीवी भी नहीं थी वह खेत पर गई हुई थी वह अन्य बच्चे स्कूल में थे इसी मौके का फायदा उठाते हुए सचिन ने फांसी लगा ली।
ग्रामीणों की मानें तो सचिन पढ़ाई में बेहद होशियार था वह अधिक समय पढ़ते ही देखा जाता था के लिए उसके साथ पढ़ रहे बच्चे भी उससे पढ़ाई संबंधित जानकारी लेते रहते थे,
ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिनाख्त की जानी जरूरी है और आरोपी को सजा मिलनी चाहिए कि वह जीवन काल में दोबारा इस प्रकार की घटना ना दोहरा सके यदि अध्यापक को किसी प्रकार की शिकायत या फिर क्रोध था भी तो उसे परिवार को सूचित करना चाहिए था।