अब अमेरिकन टीम करेगी सुशांत सिंह की मौत का रहस्य खोलने में मदद डिलीट चैट की भी होगी जांच
सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच सीबीआई व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो दोनों कर रहे हैं और वह इस केस की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए हैं दरअसल जब शुरुआती जांच की गई थी तो मुंबई पुलिस ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से इनकार कर दिया था
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के कारण फिल्मी जगत ही नहीं बल्कि फैंस पूरी तरह टूट गए थे उनकी इस प्रकार रहस्यमई मौत हो जाएगी किसी ने नहीं सोचा था। सुशांत बेहद ही उम्दा कलाकार थे इसलिए उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत अधिक थी हर कोई यही जानना चाहता था कि सुशांत सिंह ने ऐसा क्यों किया क्या यह है आत्महत्या है या कोई साजिश लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी यह गुत्थी नहीं सुलझ पाई और सुशांत सिंह की मौत अभी भी रहस्य बनी हुई है। गौरतलब है कि इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अब अमेरिका से मदद मांगी है बता दें कि सीबीआई ने अमेरिका से सुशांत सिंह राजपूत के ईमेल सोशल मीडिया खातो से डिलीट की गई जानकारी में मदद करने का सहयोग मांगा है।
दरअसल सीबीआई इस मामले पर पूरी तरह से जांच कर रही है लेकिन अभी गुथी पूरी तरह नहीं समझ पा रही है और वह सुशांत की मौत से जुड़े कनेक्शन का पता लगाना चाहती है बता दे की सीबीआई ने यह जानकारी गूगल और फेसबुक से मांगी है उन्होंने यह जानकारी म्यूच्यूअल लीगल असिस्टेंट स्ट्रीट यानी एम एल ए टी के तहत मांगी है दरअसल इसमें डिलीट चैट और ईमेल शामिल है। बता दे कि भारत में यह काम गृह मंत्रालय के अधिकारी द्वारा किया जाता है वहीं दूसरी ओर अमेरिका के एटॉर्नी जनरल की ऑफिस से यह काम किया जाता है।
सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच सीबीआई व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो दोनों कर रहे हैं और वह इस केस की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए हैं दरअसल जब शुरुआती जांच की गई थी तो मुंबई पुलिस ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से इनकार कर दिया था और उन्होंने किस को आत्महत्या करार ही दिया था किंतु अभी अन्य टीम इस पर जानकारी जुटाने में लगी है ताकि सच का सामना हो सके।