मेरठ के पढ़ाई में अव्वल अंशुल को मिला एक करोड़ 20 लाख का पैकेज
बता दे की ग्रेवीटोन कंपनी ने एक करोड़ 20 लाख रुपए के पैकेज पर मेरठ के रहने वाले अंशुल गुप्ता का चयन किया है
मेरठ: अंशुल गुप्ता ने 12वीं तक की शिक्षा दीवान स्कूल से प्राप्त की बेहद लगन के साथ पढ़ाई को जुनून बनाकर चलने वाले अंशुल गुप्ता ने 2017 में आईआईटी में 273 रैंक के साथ सफलता हासिल की थी जिससे उन्हें स्कॉलरशिप भी मिलती रही अंशुल की मानें तो 2013 से वह अपने सपनों को पूरा करने में जुटे हुए हैं जिसके लिए उन्होंने दिन रात सफलता का प्रयास किया है।
मुल्ताननगर भोला रोड के रहने वाले अंशुल गुप्ता का चयन ग्रेविटोन कंपनी ने एक करोड़ 20 लाख रुपए के पैकेज पर किया है। वही दूसरी ओर अंशुल खड़कपुर आईआईटी से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर रहे हैं जिसका अभी एक सेमेस्टर बचा हुआ है इंजीनियरिंग की डिग्री मिलने से पहले अंशुल को इतना बड़ा ऑफर मिलने से परिवार में बेहद खुशी का माहौल है।
आपको बता दें कि कैंपस प्लेसमेंट में कंपनी ने लिखित और इंटरव्यू के बाद अंशुल को साफ्टवेयर डेवलपर इंजीनियर का पद भी मिला है। अंशुल का कहना है कि कोर्स पूरा करने के बाद तीन माह वह गुरुग्राम में ट्रेनिंग पर रहेंगे।अंशुल के पिता प्रवीण कुमार एकाउंटेंसी का काम करते हैं वही अंशुल गुप्ता की मां शशि गोयल गृहणी हैं।
ये भी पढ़ें
Local news
मेरठ :2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में दंगे रुके हैं: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि 2017 में भाजपा सरकार के सत्ता में आन...
Local news
बीजेपी के सत्ता में आने के बाद यूपी 'दंगा मुक्त' : नड्डा
योगी आदित्यनाथ की सत्ता की प्रशंसा करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश अब दंगा मुक्त...
Local news
पैदल यात्री के ऊपर से बस दौड़ी, ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत
दरअसल मेरठ से मुजफ्फरनगर को जा रही बस ने 75 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को कुचल दिया जहां पर मौके पर ही उनक...
Local news
केंद्रीय मंत्री ने सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क का उद्घाटन किया
गौरतलब है कि सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भारत में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क...
Local news
अमरोहा में 20 लोगों ने की कोविड-19 की जांच, मेरठ में सक्रिय मामले बढ़कर 20 हुए
कोरोना फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है अमरोहा में 48 घंटों में 20 नए मामले सामने आए हैं
Local news
खतौली में गुर्जर समाज के लोगों का सम्मेलन
दरअसल गुर्जर समाज के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गुर्जर समाज ने एक पंचायत का आयोजन किया