बिजनौर :पुलिस के आर्थिक बड़ी कामयाबी लगी दरअसल कल रात दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा बता दें कि दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और दोनों का आपस में जीजा साले का संबंध है आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया था लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे थे लेकिन कल रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया

 

विस्तार से पढ़ें-

गौरतलब है कि बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में पुलिस ने गांव रसूलपुर के पास पथरी नदी के पुल के पास मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है दरअसल पुलिस का दावा है कि दोनों वहां उठ के इरादे से खड़े थे दोनों के पास से दो तमंचे और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है

बता दें कि पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब 10 या 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश लूट के इरादे से खड़े हैं जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत गांव की ओर रवाना हो गई और पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही शातिर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और वहां से भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को धर दबोचा, जिसमें से एक की पहचान

राजा उर्फ नवाब पुत्र फारूख कलेंदर निवासी रसूलाबाद अफजलगढ़  से हुई और दूसरा छोटू उर्फ फारूख पुत्र यासमीन कुरैशी निवासी रसूलाबाद, स्थायी पता कुरैशियान बड़ी मस्जिद के पास कस्बा फरीदनगर भोजपुर जिला गाजियाबाद  का रहने वाला है खास बात है कि दोनों आपस में जीजा साले हैं और मिलकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे पुलिस नेराजा के पास से 212 बोर का तमंचा व कारतूस, अपाचे बाइक बरामद की है साथ ही छोटू के पास से315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं

 

दोनों आरोपियों ने किया अपने अपराधों का कबूलनामा:

 

दरअसल दोनों ही बेहद शातिर बदमाश हैं और पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं पुलिस द्वारा पूछताछ में उन्होंने अपने गुनाहों को कबूल करते हुए बताया कि कुछ ही दिन पहले चार नवंबर को जसपुर ऊधमसिंहनगर की पंजाबी कॉलोनी से एक महिला से सोने की चेन  की लूट को उन्होंने अंजाम दिया था, बता दें कि राजा पर अफजलगढ़ और जसपुर मैं तीन मुकदमे दर्ज है जबकि छोटू पर हत्या के तीन मुकदमे, गाजियाबाद विजय नगर में लूट, व मुरादनगर में एक चोरी का मुकदमा दर्ज है! पुलिस का दावा है कि आरोपी इससे ज्यादा वारदात को भी अंजाम दे चुके हैं जिस का पता लगाने में पुलिस जुटी है पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी