खतौली: गौरतलब है कि सांसद खेल स्पर्धा मुजफ्फरनगर का ब्लॉक स्तरीय आयोजन खतौली मे हुआ जिसमें खतौली व जानसठ के खिलाड़ियों को एक साथ प्रोत्साहित करने के लिए सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया है जिसमें आज बहुत से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और वह खेल में अपना जोर दिखाएंगे बता दें कि यह आयोजन खतौली के बुआडा रोड स्थित सीता शरण इंटर कॉलेज में रखा गया है जिसमें महिला व पुरुष दोनों वर्गों का पंजीकरण किया गया है

और महिलाओं के लिए दौड़ कबड्डी वॉलीबॉल और कुश्ती स्पर्धा होगी, दरअसल ब्लॉक स्तरीय खेल स्पर्धा दिनांक 11 नवंबर से दिनांक 12 नवंबर प्रातः 9:00 बजे होगी साथ ही खेल दो स्तरों में होगा एक प्रतिस्पर्धा ब्लॉक स्तरीय होगी वहीं दूसरी प्रतिस्पर्धा जिला स्तरीय होगी गौरतलब है कि जिला स्तरीय खेल 22 नवंबर में 23 नवंबर में आयोजित होंगे ब्लॉक स्तरीय खेलों में चार खेलों का चुनाव किया गया है कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती और दौड़ जिसमें खिलाड़ियों को उनकी खेल स्पर्धा के अनुसार इस प्रकार पुरस्कृत किए जाएंगे-

 

ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा व पुरस्कार:

 

(1)कबड्डी स्पर्धा= प्रथम पुरस्कार 21000 द्वितीय पुरस्कार 15000

 

(2)वॉलीबॉल स्पर्धा =प्रथम पुरस्कार 21000 द्वितीय पुरस्कार 15000

 

(3) कुश्ती स्पर्धा= प्रथम पुरस्कार 5100 द्वितीय पुरस्कार 3100

 

(4) दौड़ स्पर्धा=प्रथम पुरस्कार 5100 द्वितीय पुरस्कार 3100

 

जिला स्तरीय स्पर्धा व पुरस्कार:

 

(1) कबड्डी स्पर्धा पुरुष व महिला = प्रथम पुरस्कार 51000 हजार द्वितीय पुरस्कार 31000

 

(2) वालीबॉल स्पर्धा= प्रथम पुरस्कार 51000 हजार द्वितीय पुरस्कार 31000

 

(3) कुश्ती स्पर्धा= प्रथम पुरस्कार 11000 द्वितीय पुरस्कार 7100

 

(4) दौड़ स्पर्धा=प्रथम पुरस्कार 11000 द्वितीय पुरस्कार 7100

 

 मैदान की व्यवस्था ग्राम पंचायत सचिव विजय शेखर, बीडीओ रत्नाकर सिंह, सलमान ,विजय वर्मा व आकाश ,पूर्व सभासद अनुज सहरावत आदि के नेतृत्व में की गई

केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, भाजपा नेता राजू अहलावत ,विवेक बालियान ,मनोज राठी आदि ने वहां की गई व्यवस्था को परखा!

बता दें कि खेल स्पर्धा में मुख्य अतिथि अनूप कुमार( पीसीएस मजिस्ट्रेट), नरेंद्र बहादुर सिंह( पीसीएस अपर जिलाधिकारी प्रशासन), आलोक यादव (आईएस मुख्य विकास अधिकारी), चंद्र भूषण सिंह (आईएस जिलाधिकारी) आदि मौजूद रहे