यूपी में बारिश का बुरा कहर डूबे सैकड़ों गांव
शारदा रामगंगा और गंगा में उफान और बनवासा कालागढ़ समेत कई बांधों से पानी छोड़े जाने के नतीजे मुरादाबाद रामपुर पीलीभीत लखीमपुर खीरी बरेली और शाहजहांपुर समेत कई जिलों के सैकड़ों गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं पश्चिम उत्तर प्रदेश में गंगा और मालन नदियों के तटबंध तोड़कर बहने से हालात बिगड़ गए हैं। हजारों एकड़ खेत पानी में डूब चुके हैं और सैकड़ों लोग विस्थापित हो सुरक्षित स्थानों पर भेज दिए गए हैं। वायु सेना, एसएसबी, एसडीआरएफ भी बचाव कार्य में जुट गए हैं।
यूपी के कई जिलों पर बारिश का भारी कहर बरसा हुआ है। शारदा रामगंगा और गंगा में उफान और बनवासा कालागढ़ समेत कई बांधों से पानी छोड़े जाने के नतीजे मुरादाबाद रामपुर पीलीभीत लखीमपुर खीरी बरेली और शाहजहांपुर समेत कई जिलों के सैकड़ों गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं पश्चिम उत्तर प्रदेश में गंगा और मालन नदियों के तटबंध तोड़कर बहने से हालात बिगड़ गए हैं। हजारों एकड़ खेत पानी में डूब चुके हैं और सैकड़ों लोग विस्थापित हो सुरक्षित स्थानों पर भेज दिए गए हैं। वायु सेना, एसएसबी, एसडीआरएफ भी बचाव कार्य में जुट गए हैं।
शाहजहांपुर बदायूं में अलर्ट :
शाहजहांपुर में बाढ़ की स्थिति है कालागढ़ बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सतर्क किया गया है। बदायूं में नरोरा बैराज से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ने के बाद गंगा ने कछला में खतरे के निशान को पार कर दिया 10 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
लखीमपुर खीरी 100 गांव का संपर्क टूटा :
बनवासा डैम से मंगलवार की सुबह छोड़े गए 500000 क्यूसेक पानी के पहुंचते ही जिले में भीषण बाढ़ आ गई बाढ़ से करीब 90 गांव प्रभावित हुए हैं गांव का संपर्क कट गया है मेलानीगौड़ा रेल प्रखंड पर 3 किलोमीटर रेलवे ट्रैक कटने से एक दर्जन गांव वालों के लिए खतरा बढ़ गया है। बलिया में शारदा खतरे के निशान से ऊपर, उधर नेपाल में भारी बारिश से मुहाना, करनाली और सुहेली नदियों में भी बाढ़ से दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है।