गढ़मुक्तेश्वर: सर्दी के सामने भी नहीं टेके आस्था ने घुटने, भारी मात्रा में श्रद्धालुओं ने क्या गंगा स्नान
ब्रज घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कड़ाके की ठंड में भी नहीं रुके श्रद्धालु
हापुड़: यह तो सभी जानते हैं की मार्गशीर्ष का महीना हिंदू धर्म में भक्ति और आस्था का महीना माना जाता है श्री कृष्ण भगवान ने भी इस महीने का जिक्र भगवत गीता में किया है उन्होंने कहा है कि महीनों में मैं मार्गशीर्ष पवित्र एवं पावन महीना हूं इस दिन लोग गंगा घाट पर जाकर पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर अपनी आत्मा और बुद्धि की शांति की कामना करते हैं साथ ही दान धर्म आदि करते हैं।
मार्गशीर्ष के महीने में गंगा स्नान करना बेहद पवित्र और पुण्य का काम माना जाता है इस दिन श्रद्धालु भक्ति भाव से गंगा पर जाकर वहां स्नान करते हैं और सच्चे मन से मां गंगे की आरती करते हैं साथ ही दान धर्म आदि करते हैं।
इसी अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर घाट पर भक्तों का ताता देखने को मिला आस्था ने ठंड के सामने अपने घुटने नहीं टेके, शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं का गंगा स्नान करने के लिए आगमन शुरू हो गया था। इस अवसर पर अलग-अलग जगह से करीब दो लाख भक्तों ने गंगा मैया में डुबकी लगाई और पुण्य प्राप्त किया साथ ही श्रद्धा भाव से मंदिरों में पूजा अर्चना और दान पुण्य किया।
गढ़मुक्तेश्वर घाट पर स्नान करने के बाद भक्तों ने खूब दान पुण्य किया साथ ही आश्रितों को भोजन आदि कराया आपको बता दें कि भक्तों के रैन बसेरे की अवस्था पहले से ही कर दी गई थी ताकि उन्हें रात्रि में रुकने में किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।