हिमाचल के चंबा में भयानक सड़क दुर्घटना: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 8 पर्यटकों की जान गई
चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में बेंगलुरु से आए पर्यटक परिवार की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। डलहौजी घूमने गए परिवार का सच्च पास जाते समय यह हादसा हुआ।
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। चुराह उपमंडल के बैरगढ़-सच पास-किलर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
पर्यटक परिवार था यात्रा पर बताया जा रहा है कि बेंगलुरु से डलहौजी घूमने आए एक परिवार ने टैक्सी बुक की थी। डलहौजी में ठहरे दूसरे परिवार के साथ उन्होंने वाहन शेयर किया। सभी लोग सच पास के बर्फीले इलाके घूमने निकले थे। कार में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल थे।
हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। खड़ी चट्टान और दुर्गम इलाके के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं। देर शाम तक शवों को खाई से बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। प्रशासन ने रविवार सुबह स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से शव निकालने का अभियान शुरू करने की जानकारी दी है।
पुलिस ने शुरू की जांच चंबा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि की। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में दो परिवारों के सदस्य सवार थे, जिनमें ज्यादातर बेंगलुरु के रहने वाले थे। कुछ छत्तीसगढ़ से भी जुड़े हो सकते हैं, इसकी पुष्टि की जा रही है।
यह हादसा पर्यटकों के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की जरूरत पर फिर से सवाल उठाता है। स्थानीय प्रशासन मौके पर राहत कार्य तेज कर दिया है।