मुजफ्फरनगर: लखीमपुर खीरी के मृतक किसानों के अस्थि कलश किए गए नम आंखों से गंगा में विसर्जित
लखीमपुर खीरी मैं मारे गए किसानों की अस्थि कलश यात्रा शुक्रताल पहुंची, भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने मंत्रोच्चारण करते हुए अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया इस दौरान किसानों के जयकारे भी लगाए गए बता दें कि किसानों व पत्रकार की अस्थि कलश यात्रा के दौरान भारतीय किसान यूनियन
मोरना मुजफ्फरनगर: लखीमपुर खीरी मैं मारे गए किसानों की अस्थि कलश यात्रा शुक्रताल पहुंची, भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने मंत्रोच्चारण करते हुए अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया इस दौरान किसानों के जयकारे भी लगाए गए बता दें कि किसानों व पत्रकार की अस्थि कलश यात्रा के दौरान भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं सहित भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी शामिल रहे इस बीच नरेश टिकैत ने कहा की लखीमपुर में मारे गए हमारे किसानों ने अपनी शहादत दी है और किसानों का यह बलिदान हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा इसी बीच उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपने दो कदम पीछे हटाए तो किसान संगठन भी अपना एक कदम पीछे हटा लेगा साथ ही भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि बातचीत से यह मामला सुलझाया जा सकता है लेकिन सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है और ना ही इस मामले को सुलझाना चाहती है सरकार की इस मनमानी के कारण किसान पिछले कई महीनों से दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं हम चाहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द इस मामले को बातचीत के दौरान सुलझाएं
भारतीय किसान यूनियन से भाजपा में गए राजू अहलावत के सवाल पर नरेश टिकैत ने कहा-
रिपोर्टर द्वारा राजू अहलावत को भारतीय किसान यूनियन को छोड़कर भाजपा में जाने पर सवाल के दौरान नरेश टिकैत ने कहा कि किसान संगठन को धोखा देकर तन मन धन से भाजपा की सेवा करें लेकिन भागना मत किसान को धोखा देने वाले कभी सुखी नहीं रहे गद्दारों को आने वाली नस्लें भी माफ नहीं करेगी!
लखीमपुर खीरी अस्थि कलश यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे