मोदीपुरम: मुस्लिम भाजपा समर्थकों ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर लगाए योगी मोदी जिंदाबाद के नारे
क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला के नेतृत्व में मोदीपुरम से भाजपा किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए जहां मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता भी शामिल रहे
मेरठ /मोदीपुरम: गौरतलब है कि मोदीपुरम से गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा रैली निकाली गई जिसमें गाड़ियां भी शामिल रही दरअसल ट्रैक्टर रैली को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों व ट्रैक्टरों को लेकर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए!
बता दें कि रैली में स्वयं क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला ट्रैक्टर चला रहे थे जिनके साथ मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता भी शामिल थे जोकि बेधड़क अंदाज से योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते जा रहे थे, दरअसल उनका कहना है कि मुस्लिमों को सबसे ज्यादा सुविधा बीजेपी सरकार द्वारा ही प्राप्त हुई है, और वह अब की बार भी बीजेपी सरकार ही चाहते हैं इसीलिए वह योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं,वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रही है
पिछले 15 दिनों से आसपास के क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली रैली की तैयारी की जा रही थी साथी अलग-अलग जनपदों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्होंने कहा कि अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा शेष नहीं रह गया है क्योंकि किसान भी अब भाजपा के साथ ही हैं वहीं दूसरी और उन्होंने कहा कि अब हर वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि कानून कैबिनेट से रद्द करा दिया है साथ ही कृषि कानून वापस भी कर दिया है इसलिए अब आंदोलन का कोई सवाल नहीं बनता इसलिए सभी आंदोलनकारी अपने अपने घर लूट जाए, उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा किसानों के हित में काम कर रहा है!