मुजफ्फरनगर पूर्व सांसद कादिर राणा के डेंगू की पुष्टि हुई है बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत कुछ दिन से खराब थी इसी के चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर वह डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं इसी बीच उनकी प्लेट्स बहुत घट गई उनकी प्लेट्स मात्र 35 हजार रह गई है जिसके चलते उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है

 

बता दें कि हाल ही में पूर्व सांसद कादिर राणा ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली है बताया जा रहा है कि 27 साल बाद वह फिर से सपा में शामिल हुए हैं चर्चा में रहने वाले कादिर राणा का वर्ष 2013 में जनपद में हुए सांप्रदायिक दंगों में भी इनका नाम जुड़ा था साथ ही मुस्लिम समाज की सभा में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था वह मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है गौरतलब है कि उनसे जुड़ी एक चर्चा और सामने आ रही है कि उनके परिवार के अन्य सदस्य भी जल्द ही सपा की सदस्यता ले सकते हैं