मुजफ्फरनगर: मंदिरों के दानपात्र लूटने वाला चोर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की चोरी की नकदी और कंबल
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंदिरों के दानपात्र चुराकर नकदी लूटने वाले शातिर चोर रत्नेश को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी ने दो मंदिरों में चोरी की बात कबूली। 2350 रुपये और इस्तेमाल किया कंबल बरामद।
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंदिरों को निशाना बनाकर दानपात्र चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रात के अंधेरे में मंदिर में घुसकर दानपात्र उठा ले जाता, फिर सुनसान जगह पर ले जाकर तोड़ता और नकदी लेकर फरार हो जाता था।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जाट कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी की। इसी दौरान योगेंद्र पुरी निवासी रत्नेश पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी का खुलासा पूछताछ में रत्नेश ने कबूल किया कि उसने कुछ दिन पहले मेरठ रोड स्थित शनिदेव मंदिर से भी चोरी की थी। वह दानपात्र को कंबल में लपेटकर जंगल ले जाता था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का कंबल और 2350 रुपये बरामद कर लिए हैं।
सीओ सिटी सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने जिले के अन्य मंदिरों में भी चोरी तो नहीं की।
मंदिर पुजारियों और श्रद्धालुओं ने आरोपी की गिरफ्तारी से राहत व्यक्त की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
🔗 Related Articles
Local
रक्षाबंधन पर DSP ऋषिका ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
जानसठ में रक्षाबंधन पर्व को लेकर DSP ऋषिका के नेतृत्व में महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष...
Local
रक्षाबंधन पर CO रुपाली राव ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
खतौली में रक्षाबंधन पर्व को लेकर CO रुपाली राव के नेतृत्व में महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर व...
Local
रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट
SSP संजय कुमार के निर्देशन में SP City अमृत जैन ने रक्षाबंधन पर महिला सुरक्षा, सुगम आवागमन और बस स्ट...
National
खतौली में समाजसेवी विवेक रहेजा ने खोजकर लौटाया दिल्ली निवासी का खोया मोबाइल
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे दिल्ली निवासी अमन शर्मा का खतौली में मोबाइल छूट गया था। समाजसेवी विव...
NATIONAL
खतौली थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र को राष्ट्रपति वीरता पदक, साहसिक कार्यों के लिए मिला सम्मान
खतौली के थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक दिनेश चन्द्र को उनके साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए...
LOCAL
खतौली तहसील में SDM डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने फहराया तिरंगा, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खतौली तहसील में SDM डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। तहसीलदार अमि...