मुजफ्फरनगर दो लोगों की दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या
गांव दूल्हेरा में दो घनिष्ठ दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है बताया जा रहा है दोनों युवक मंगलवार को घर से शाकुंभरी देवी पर प्रसाद चढ़ाने गए थे जिनके अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी जिससे गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया और पुलिस को 2 घंटे तक शव कब्जे में नहीं लेने दिया पुलिस टीम ने 24 घंटे में खुलासे का आश्वासन देकर ग्रामीणों और परिजनों को शांत किया।
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है गांव दूल्हेरा में दो घनिष्ठ दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है बताया जा रहा है दोनों युवक मंगलवार को घर से शाकुंभरी देवी पर प्रसाद चढ़ाने गए थे जिनके अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी जिससे गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया और पुलिस को 2 घंटे तक शव कब्जे में नहीं लेने दिया पुलिस टीम ने 24 घंटे में खुलासे का आश्वासन देकर ग्रामीणों और परिजनों को शांत किया।
मरने वाले दोनों युवक शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव दूल्हेरा निवासी दीपक 22 वर्ष पुत्र किरण पाल और पारस 22 वर्ष पुत्र गोपाल बताए जा रहे हैं
हम उम्र होने के कारण दोनों में घनिष्ठ मित्रता थी दोनों मित्र मुजफ्फरनगर आईटीआई कॉलेज में पढ़ रहे थे साथ ही सेना भर्ती की तैयारी भी कर रहे थे परिजनों के मुताबिक दोनों दोस्त दीपक की पल्सर बाइक पर शाकुंभरी देवी प्रसाद चढ़ाने के लिए निकले थे बुधवार शाम करीब 5:00 बजे दोनों के साथ गांव दूल्हेरा में माजरा मार्ग स्थित दीपक के नलकूप पर पड़े मिले दोनों के सीने में गोली मार रखी थी दीपक की पल्सर बाइक वहीं पास में खड़ी थी बता दें कि दीपक के पास एक बैग भी पढ़ा था जिसमें उसके कपड़े और माता का प्रसाद मिला जबकि दीपक का मोबाइल वहां पर नहीं मिला लेकिन पारस का मोबाइल उसी के पास था।
दोनों शवों के पास एक खोखा कारतूस भी पड़ा मिला खबर पता चलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और गांव में दोनों के परिवार में कोहराम मच गया बताया जा रहा है कि परिवार का इकलौता बेटा था दीपक जो किसान परिवार से है और उसके पास 35 बीघा जमीन थी जिसकी हत्या ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है जबकि पारस का एक बड़ा भाई प्रिंस भी है और पारस की मां की मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है दोनों परिवारों मैं मातम पसरा हुआ है अभी कोई भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है हालांकि पुलिस आरोपियों को ढूंढने में लगी हुई है।