मुजफ्फरनगर: जहाँ एक और पुलिस सख्त हो रही है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है उसके बावजूद भी अपराधियों के हौसले अभी भी बुलंद है अभी भी अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसा ही एक वाक्या मुजफ्फरनगर में सामने आया

दरअसल शनिवार को एसएसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर एक शातिर चोर ने दिनदहाड़े एक चिकित्सक की कार चोरी की और उसे लेकर भागने लगा जिसमें वह सफल भी हो जाता लेकिन चिकित्सक ने उसे तुरंत देख लिया और एक बाइक सवार की मदद लेकर कार का पीछा किया जिसके बाद आरोपी को साईं धाम के पास धर दबोचा! साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दे दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई बता दें कि चिकित्सक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया

 

पूरा मामला जाने:

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ विनोद वर्मा शनिवार शाम को अपने भाई के साथ अपनी स्विफ्ट कार में बैठकर रोडवेज बस स्टैंड के सामने मोबाइल की दुकान पर अपना सिम बदलवाने की प्रक्रिया कराने गए थे इसी बीच उन्होंने अपनी गाड़ी को एसएसपी आवास के निकट खड़ी की थी और वह दुकानदार के साथ सिम बदलवाने से संबंधित बातें करने लगे इसी बीच उनका ध्यान अपनी गाड़ी की ओर गया तभी उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति उनकी गाड़ी को स्टार्ट कर के वहां से लेकर भाग रहा है तभी वह शोर मचाते हुए एक व्यक्ति की मदद लेकर गाड़ी का पीछा करने निकल गए बड़ी मशक्कत के बाद साईं मंदिर के पास गाड़ी के सामने भाई खड़ा कर उन्होंने गाड़ी को रोका बता दें कि आरोपी ने बहुत देर तक गाड़ी की खिड़की नहीं खोली जिसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई लेकिन इसके बाद भी अपराधी बाहर निकलने को तैयार नहीं हुआ जिसके बाद डॉक्टर द्वारा पुलिस को बुलाया गया पुलिस के आने के बाद पुलिस ने अपराधी को कार से बाहर निकाला बता दें कि पूछताछ के दौरान शातिर चोर ने अपना नाम राजस्थान अलवर निवासी रामवीर बताया है अभी पुलिस अपराधी से पूरे मामले की जानकारी लेने में जुटी है साथ ही डॉक्टर द्वारा अपराधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है पुलिस का कहना है कि अपराधी को उसके अपराध की सजा जरूर मिलेगी