बाल विवाह हमारे देश की ऐसी कुप्रथा है जो सदियों से चली आ रही है यह प्रथा केवल भारत में ही नहीं अन्य देशों में भी रह चुकी है और आंकड़ों के अनुसार भारत का बाल विवाह में दूसरा स्थान है जोकि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, अधिकतर अविकसित स्थानों पर यह ज्यादा पाया जाता है जैसे कि भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह उच्च स्तर पर होता है आंकड़ों के अनुसार बिहार में भी 68% बाल विवाह की घटना होती है। 

 

हमारे लिए यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत आज इतनी उन्नति कर चुका है और एक महा शक्ति के रूप में उभर रहा है किंतु अभी भी बाल विवाह जैसी कुप्रथा की घटनाएं सामने आ रही है। बता दें कि बाल विवाह जैसी कुरीति के चलते आए दिन 60 से अधिक बालिकाएं मौत का शिकार होती हैं एक विश्लेषण के अंतर्गत दावा किया गया है कि बाल विवाह के उपरांत बच्चों को जन्म देने से करीब 22 हजार से अधिक लड़कियों की मौत होती है।  

 

बता दें कि कोरोनावायरस के अंतर्गत बाल विवाह के आंकड़े बढ़ते नजर आए हैं शिक्षा क्षेत्र अर्थात स्कूल बंद होने और गरीबी बढ़ने के कारण लड़कियों को बाल विवाह का अधिक सामना करना पड़ रहा है 2030 तक एक करोड़ से अधिक बाल विवाह होने की आशंका जताई जा रही है यानी की एक बड़ी संख्या में मौतों की संख्या बढ़ेगी। 

 

सेव द चिल्ड्रन, इंडिया के सीईओ सुदर्शन ने कहा, "हम बाल रक्षा भारत’’ में बाल विवाह को संग्रहालयों और इतिहास तक ही सीमित देखना चाहते हैं। यह हमारी सामूहिक विफलता है कि इस सदी में भी मानवता के खिलाफ ऐसा प्रचलित और चिरस्थायी अपराध है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बालिकाओं से उनका बचपन और शिक्षा और अन्य मूल अधिकार से वंचित कराना मानव अधिकारों का उल्लंघन है इसे पूरी तरह से खत्म करने की जरूरत है यह है देश के लिए एक अभिशाप है।