मेरठ:घोषणा पत्र भरने से वंचित रह गए किसानों के लिए खुशखबरी 15 नवंबर तक भर सकेंगे ऑनलाइन घोषणा पत्र
बता दें कि उप गन्ना आयुक्त मेरठ राजेश मिश्र ने बताया कि पहले कुछ गन्ना किसान आनलाइन घोषणा-पत्र भरने से वंचित रह गए थे। इसलिए इन गन्ना किसानों की सुविधा को देखते हुए आनलाइन घोषणा-पत्र भरने के लिए अंतिम अवसर प्रदान करते हुए यह अपील की गई है कि वह बहुत जल्दी 15 नवंबर तक अपना घोषणा पत्र जरूर भरकर जमा कर दें।
मेरठ: गौरतलब है कि प्रदेश में गन्ना किसानों की सुविधा को देखते हुए ईआरपी वेबसाइट enquiry.caneup.in पर घोषणा पत्र भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है अब 15 तारीख तक ऑनलाइन घोषणा पत्र आवेदन किया जा सकेगा जो कि किसानों के लिए बेहद अच्छा मौका है क्योंकि बहुत से किसान घोषणा पत्र भरने किस से वंचित रह गए थे अब उनके लिए एक और मौका है
बता दें कि उप गन्ना आयुक्त मेरठ राजेश मिश्र ने बताया कि पहले कुछ गन्ना किसान आनलाइन घोषणा-पत्र भरने से वंचित रह गए थे। इसलिए इन गन्ना किसानों की सुविधा को देखते हुए आनलाइन घोषणा-पत्र भरने के लिए अंतिम अवसर प्रदान करते हुए यह अपील की गई है कि वह बहुत जल्दी 15 नवंबर तक अपना घोषणा पत्र जरूर भरकर जमा कर दें। साथ ही उन्होंने कहा कि अंतिम तिथियों में अधिकाधिक किसानों द्वारा एक साथ घोषणा-पत्र भरे जाएंगे जिससे वेबसाइट के सर्वर पर भी अनावश्यक भार बढ़ेगा। जिससे किसानों को असुविधा का सामना भी करना पड़ सकता है इसलिए अति शीघ्र जी घोषणा पत्र भरे बता दें कि चीनी आयुक्त आर भूसरेड्डी ने कहा कि अंतिम तारीख तक घोषणापत्र न भरने वाले किसानों का सट्टा लॉक हो जाएगा और उनकी पर्चियां जारी नहीं जा सकेंगी