पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए किसानों ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। खतौली ब्लॉक की तरफ से भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) प्रवक्ता राकेश टिकैत को 51,000 रुपये भेंट किए गए। यह राशि पंजाब बाढ़ राहत कोष में सहयोग के रूप में दी गई।

इस अवसर पर कपिल सोंम व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने किसानों की एकजुटता और समाज सेवा की सराहना की। किसानों का कहना है कि मुसीबत की घड़ी में इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है
 

टिकैत साहब ने इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि किसान केवल अपने हक के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और देशहित के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि किसान आंदोलन की तरह यह सहयोग भी एकजुटता का उदाहरण बनेगा।