मेरठ के मोदीपुरम से बेहद दुखद घटना सामने आई है। बता दें कि बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे दो भाइयों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बता दें कि ट्रक की चपेट में आकर 30 मीटर तक घिसटते चले गए दोनों की पहचान कक्केपुर गांव निवासी के तौर पर हुई है। 

 

पूरा मामला विस्तार से पढ़ें:

 

मेरठ: कक्केपुर गांव निवासी दो भाई मोदीपुरम से बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे दोनों चचेरे भाइयों की बेहद दर्दनाक तरीके से सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दें कि दोनों भाई सचिन और अरविंद करनाल हाईवे पर मोटरसाइकिल में टक्कर लगने के बाद ट्रक के पिछले पहिए में फंस गए हादसा इतना भीषण था कि एक भाई का पैर और एक भाई का पूरा हाथ कट गया। और दोनों करीब 30 मीटर तक ट्रक के पहिए के नीचे  घिसटते चले गए। 

 

बता दें कि गांव कक्केपुर गांव के रहने वाले दोनों युवक आपस में चचेरे भाई थे एक का नाम सचिन और एक का नाम अरविंद बताया गया दरअसल अरविंद की बहन की शादी 16 नवंबर को तय हुई थी और अरविंद अपने चचेरे भाई के साथ शादी के कार्ड बांटने के लिए मेरठ और मोदीपुरम गया था इस बीच बेहद ही दर्दनाक भीषण हादसा हुआ जिसमें दोनों  भाइयों ने जान गवा दी बताया जा रहा है कि दोनों ही विवाहित थे। 

 

बता दें कि ट्रक चालक हादसे के बाद तुरंत मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आकर दोनों को ट्रक के नीचे से निकलवाया और मोर्चरी के लिए भेज दिया। जिसके काफी देर बाद ही शवों की शिनाख्त हो पाई और फिर दोनों के परिजनों को इसकी खबर दी गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर को ढूंढ रही है। ट्रक ड्राइवर की मिलते ही सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी । 

 

बहन की शादी के कार्ड दूर तक बिखर गए:

 

भीष्म हादसे के बाद घटनास्थल से थोड़ी ही दूर पर कुछ लोग एक होटल में खाना खा रहे थे। वह दौड़कर दोनों के पास पहुंचे लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बता दें कि उनकी बाइक में रखे शादी के कार्ड दूर तक बिखरे पड़े थे, इसी बीच एक व्यक्ति ने एक शादी का कार्ड उठाकर उसमें उसमें लिखे नंबर पर फोन कर परिजनों को इसकी सूचना दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक मौके पर से कोई हेलमेट नहीं मिला दोनों भाई ट्रक के नीचे आने से कुचले गए। बता दें कि घर के एक साथ दो चिरागों के बुझने से घर में बुरी तरह मातम और कोहराम पसरा हुआ है।