पाकिस्तान में धर्म के नाम पर प्रियंथा दियवदना की भीड़ द्वारा हत्या
पंजाब प्रान्त के सियालकोट में कथित ईशनिंदा(धर्म के ईश्वर की निंदा) के नाम पर एक टेक्सटाइल इंडस्ट्री में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात प्रियंथा दियवदना की हत्या कर दी गई। भीड़ द्वारा धार्मिक नारे लगाए गए और प्रियंथा दियवदना को घेरकर पहले लाठी-डंडों से मारा गया और फिर अधमरी हालत में प्रियंथा दियवदना की लाश को आग लगा दी
पाकिस्तान: पंजाब प्रान्त के सियालकोट में कथित ईशनिंदा(धर्म के ईश्वर की निंदा) के नाम पर एक टेक्सटाइल इंडस्ट्री में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात प्रियंथा दियवदना की हत्या कर दी गई। भीड़ द्वारा धार्मिक नारे लगाए गए और प्रियंथा दियवदना को घेरकर पहले लाठी-डंडों से मारा गया और फिर अधमरी हालत में प्रियंथा दियवदना की लाश को आग लगा दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की उनके साथ काम करने वाले लोगों की कथित शिकायत पर भीड़ बढ़ की और प्रियंथा दियवदना को भीड़ द्वारा घेर कर मारा गया और बाद में उन को जिंदा जला दिया गया।
मृतक श्रीलंका के कोलंबो शहर से ताल्लुक रखता है जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सियालकोट में टेक्सटाइल इंडस्ट्री में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात था।
इस कानून का इस्तेमाल अल्पसंख्यकों को डराने के लिए किया जाता है:
ईशनिंदा के तहत पाकिस्तान में इसी तरह मौत की सजा दी जाती है दरअसल भड़की हिंसा को बढ़ाने के लिए अपराध के आरोपी ही काफी होते हैं घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मानव मानवअधिकारी समूह का मानना है कि व्यक्तिगत रंजिश को लेकर अल्पसंख्यकों को डराने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है इससे पहले पाकिस्तान में 2017 में छात्र मोहम्मद मशाल पर इसी प्रकार हमला करके उसे मार दिया गया था।
बड़ी तादाद में लोगों को किया गया ईशनिंदा के आरोप में जेल में बंद:
ईसाइयों और मुसलमानों समेत पाकिस्तान की जेल बड़ी तादाद में ईशनिंदा के आरोप में लोग जेल में बंद है,2010 में आसिया बीबी नाम 48 वर्षीय चार बच्चों की मां को पड़ोसियों से विवाद होने पर इस्लाम का अपमान करने के लिए दोषी ठहराते हुए 8 साल काल कोठरी में रखा गया था बाद में उसे देश से निकालने का हवाला देते हुए बरी कर दिया गया था।
ईशनिंदा को अल्पसंख्यकों के लिए हथियार तौर पर इस्तेमाल करते हैं पाकिस्तानी:
तानाशाह जिया उल हक के शासन में ईशनिंदा कानून को लागू किया गया था हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने के लिए पाकिस्तान पहले से ही ईशनिंदा कानून का नाटक फैलाता आया है। ब्रिटिश शासन से पाकिस्तान को ईशनिंदा कानून विरासती तौर पर मिला है दरअसल ब्रिटिश शासन ने 1960 में धर्म से जुड़े अपराधों के लिए यह कानून बनाया था जिसे पाकिस्तान ने ईशनिंदा कानून के नाम पर विस्तारित रूप दिया है।
अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने का कोई मौका नहीं छोड़ता पाकिस्तान:
हर साल पाकिस्तान में करीब 1000 अल्पसंख्यक लड़कियों को जबरन धर्म परिवर्तित कराया जाता है,बता दें कि ईसाई और हिंदू महिलाओं को अपहरण कर पाकिस्तान तकरीबन काल में 1000 लड़कियों को जबरन धर्म परिवर्तित कराता है। जिसके बाद उनका मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ निकाह करवा दिया जाता है।