दो बच्चों के पिता ने बिलखते हुए कहा मैंने बच्चों को बचाने के लिए 25 शीशे तोड़े ताकि बच्चों को बचा सकूं
उन्होंने कहा कि जब वह वार्ड से कुछ कदम ही बाहर निकले तो वार्ड से धुआँ आने लगा और वहां अंदर का कुछ नहीं दिख रहा था इतने में ही मैं उस तरफ दौड़ा लेकिन अस्पताल के लोगों ने मुझे रोक लिया और मुझे बाहर की ओर धकेल दिया लेकिन फिर भी मैंने प्रयास किया कि किसी तरह बाहर धुआँ निकल जाए उन्होंने कहा कि मैंने धुआँ निकालने के लिए करीब 25 कांच तोड़े ताकि बच्चों की जान बच सके
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल कैंपस में स्थित कमला नेहरू अस्पताल में तब हड़कंप मच गया जब बीती रात करीब 9:00 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लग गई जिसके चलते पीडियाट्रिक विभाग में कई बच्चे फस गए बता दें कि बच्चों की गिनती लगभग 40 थी जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जहां पर घंटों रेस्क्यू चला जिसमें 36 बच्चों के सुरक्षित होने की खबर सामने आ रही है किंतु दुखद दुर्घटना में 4 बच्चों की मौत हो गई बता दें कि दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक बच्चे के माता-पिता को 4 लाख की राशि दी जाएगी
दरअसल आग लगने के बाद से वहां पर मौजूद बच्चों के परिजन अपने बच्चों से मिलने के लिए बेसब्री से तड़प रहे हैं क्योंकि अभी भी 36 बच्चे अस्पताल में ही ऐसे में उनके परिजनों का अपने बच्चों से मिलने के लिए बुरा हाल है और वह इधर-उधर भटक रहे हैं लेकिन उन्हें कोई भी सही जवाब नहीं मिल रहा है जिसके चलते वे बेहद चिंता में है
इस बीच एक पिता का दर्द आया सामने:
गौरतलब है कि आग लगने से कुछ ही देर पहले अपने बच्चों को दूध देकर बाहर आए रमेश दांगी नाम के एक व्यक्ति ने अपने दुख भरी आपबीती सुनाई दरअसल राजगढ़ के रहने वाले रमेश दांगी ने बातचीत के दौरान बताया कि उनकी पत्नी ने 3 दिन पहले सुल्तानिया अस्पताल में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था उसके उपरांत बच्चों को जन्म के बाद कमला नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था इसी दौरान अपनी आपबीती सुनाते हुए रमेश दांगी पूरी तरह बिलख गए और रोते हुए उन्होंने कहा कि वह बाहर से लाकर बच्चों को दूध पिला रहे थे क्योंकि उनकी पत्नी सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती है उन्होंने कहा कि जब वह वार्ड से कुछ कदम ही बाहर निकले तो वार्ड से धुआँ आने लगा और वहां अंदर का कुछ नहीं दिख रहा था इतने में ही मैं उस तरफ दौड़ा लेकिन अस्पताल के लोगों ने मुझे रोक लिया और मुझे बाहर की ओर धकेल दिया लेकिन फिर भी मैंने प्रयास किया कि किसी तरह बाहर धुआँ निकल जाए उन्होंने कहा कि मैंने धुआँ निकालने के लिए करीब 25 कांच तोड़े ताकि बच्चों की जान बच सके अस्पताल के लोगों ने पब्लिक को अंदर जाने पर रोक लगा दी थी यह कहकर रमेश दांगी बुरी तरह छाती पीट कर रोने लगे साथ ही उन्होंने कहा कि अभी मैं अपने बच्चों को देख नहीं पाया हूं