मुजफ्फरनगर अखिलेश यादव ने कहा योगी के उत्तराखंड से पलायन की वजह से प्रदेश के 5 साल हुए बर्बाद
योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि योगी पलायन के मुद्दे को उठा रहे हैं अगर उत्तराखंड से योगी आदित्यनाथ का पलायन ना हुआ होता तो उत्तर प्रदेश के 5 साल ना बर्बाद होते
मुजफ्फरनगर :गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने कहा कि योगी के उत्तराखंड में पलायन की वजह से प्रदेश के 5 साल बर्बाद हुए हैंआने वाले समय में उत्तर प्रदेश की सरकार को बदलने का फैसला जनता ने ले लिया है साथ ही उन्होंने कहा कि अब इसे कोई रोक नहीं सकता बदलाव होना तय है साथ ही उन्होंने कहा किइस बार किसानों ने और गरीबों ने तय किया है कि भारतीय जनता पार्टी के सफाई का काम करेंगे
विस्तार से पढ़ें
दरअसल 2022 के चुनाव के दौरान राजनीतिक गलियारों में बेहद तेजी से हलचल फैली हुई है इसी बीच अखिलेश यादव नहीं होगी सरकार पर हमला बोला अखिलेश यादव ने कहा किआने वाले समय में उत्तर प्रदेश की सरकार को बदलने का फैसला जनता ने ले लिया है,अब कोई रोक नहीं सकता बदलाव होना तय है
इस बार किसानों ने और गरीबों ने तय किया है कि भारतीय जनता पार्टी के सफाई का काम करेंगे!अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का इंकलाब होगा और 22 में बाइसिकल होगी कोई रोक नहीं सकता साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुजफ्फरनगर में लोग पूरी तरह समाजवादी पार्टी के पक्ष में है
उन्होंने कहा की ओमप्रकाश राजभर के इलाके से भारतीय जनता पार्टी के सभी दरवाजे बंद हो गए हैं मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुजफ्फरनगर से भी भारतीय जनता पार्टी के सभी दरवाजे बंद होंगे,साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि समाजवादी पार्टी का कई पार्टियों के साथ गठबंधन हो चुका है और आने वाले समय में और भी पार्टियों के साथ समाजवादी पार्टी का गठबंधन तय है,उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी को जोड़ने का काम कर रही है
अखिलेश यादव ने जनता से कहा:
अखिलेश यादव ने कहा कि हम आपको कहना चाहते हैं कि दूसरे दलों की सरकार तो आपने देख ही ली है उन्होंने आपको धोखा दिया आपको सपने दिखाकर वोट ले ली और सत्ता में आने के बाद लोगों के हक और सम्मान को छीनने का काम किया!अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था उस समय पेट्रोल और डीजल के दाम आज के मुकाबले बहुत कम थे, वही आज पेट्रोल और डीजल 100 के पार पहुंच गया है एक वक्त था कि लोगों को भरोसा दिया गया था कि चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज में यात्रा करेंगे,आज पेट्रोल के दाम इतने ज्यादा कर दिए हैं कि लोग मोटरसाइकिल भी नहीं चला पाएंगे
अखिलेश यादव ने कहा अगर यह तीन कानून कृषि पर लागू होते हैं तो लोगों के खेत भी नहीं बचेंगे और बड़े बड़े कारोबारी लोगों के खेतों पर भी कब्जा कर लेंगे और किसान को मजदूर बना लेंगे,समाजवादी पार्टी इन काले कानूनों का विरोध करेगी और तब तक विरोध करेगी जब तक भाजपा इन कानूनों को वापस नहीं ले लेते,अखिलेश यादव ने कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लैपटॉप तो चलाना जानते ही नहीं है पर शायद उन्होंने अपना घोषणापत्र भी नहीं पड़ा क्योंकि उन्होंने अपनी घोषणापत्र में दावा किया था कि वह 7000000 नौजवानों को नौकरी देंगे और आज प्रदेश में बेरोजगारी का स्तर बहुत बढ़ गया है और नौजवान इस स्थिति में है कि वह अपना काम करने के बारे में भी नहीं सोच सकता है
योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा:
योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि योगी पलायन के मुद्दे को उठा रहे हैं अगर उत्तराखंड से योगी आदित्यनाथ का पलायन ना हुआ होता तो उत्तर प्रदेश के 5 साल ना बर्बाद होते
कोरोना काल का जिक्र करते हुए हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को घरों में कैद कर दिया उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जबकि लोगों की दवाई अस्पताल और ऑक्सीजन का कोई इंतजाम नहीं किया यदि समय पर ऑक्सीजन का इंतजाम कर दिया होता तो बहुत से लोगों की जान बच जाती