पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के सपा में शामिल होते ही सियासी गलियारे में हुई उत्तल पुथल बदला चारों सीटों का समीकरण
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और उनके बेटे पंकज मलिक सपा में शामिल हो गए हैं गौरतलब है कि दोनों के सपा में शामिल होते ही राजनीतिक गलियारों में उत्तल पुथल हो रही है साथ ही चारों सीटों का समीकरण भी बदलता नजर आ रहा है चुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ती नजर आ रही है
मुजफ्फरनगर: यूपी में 2022 के चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है और सभी पार्टियां चुनाव के लिए बेहद तैयारियां कर रही है इस बीच पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और उनके बेटे पंकज मलिक सपा में शामिल हो गए हैं गौरतलब है कि दोनों के सपा में शामिल होते ही राजनीतिक गलियारों में उत्तल पुथल हो रही है साथ ही चारों सीटों का समीकरण भी बदलता नजर आ रहा है चुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ती नजर आ रही है
दरअसल 2022 के चुनाव की तैयारी में हर पार्टी अपने पर पंच लगा रही है इस दौरान सपा और रालोद के बीच गठबंधन लगभग तय है सीटों के बंटवारे की रणनीति के तहत रालोद और सपा मुजफ्फरनगर जिले की 4- 4 सीटों पर दावा कर रहा है इस बीच पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के सपा से जुड़ते ही चरथावल सीट पर नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं जिस पर दोनों दल आपसी सहमति से कार्य आगे करेंगे
गठबंधन के बाद पार्टियां इन सीटों पर कर रही है दवा:
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव अब अपना रंग जोर शोर से दिखा रहा है साथ ही राजनीति की उठापटक भी बरकरार है ,सभी चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपनी -अपनी नीतियों के साथ दावा ठोक रहे हैं बता दें कि जब दो पार्टियां आपस में गठबंधन करती है तो दौरान यह मुद्दा यह हो जाता है कि सीटों का बंटवारा कैसे किया जाए उसी प्रकार रालोद और सपा के गठबंधन में भी सीटों के बंटवारे का मुद्दा सबसे अहम है! सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि शुरुआती बातचीत के दौरान रालोद ने चरथावल ,बुढ़ाना ,पुरकाजी व मीरापुर सीटों पर दावा किया है वहीं दूसरी ओर रालोद की यह मंशा है कि सपा को खतौली और सदर सीट ही दी जाए उधर सपा 4 सीटों पर दावा करती हुई यह चाहती है कि खतौली, सदर ,चरथावल ,के साथ मीरापुर और पुरकाजी में से भी एक सीट मिले कुल मिलाकर सीटों पर अब सियासी गणित का समीकरण नजर आ रहा है