नरेंद्र मोदी मिले दुनिया के छठे सबसे ताकतवर व्यक्ति पोप फ्रांसिस से
पोप फ्रांसिस को गले लगाते हुए तस्वीर साझा की और लिखा की "पोप फ्रांसिस से मुलाकात हुई और उनसे बहुत मुद्दों पर विचार करने का मौका मिला तथा मैंने उन्हें भारत के दौरे के लिए भी आमंत्रित किया"
रोम: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार कैथोलिक चर्च प्रमुख पोप फ्रांसिस से मिले और उन्होंने फेसबुक पर पोप फ्रांसिस को गले लगाते हुए तस्वीर साझा की और लिखा की "पोप फ्रांसिस से मुलाकात हुई और उनसे बहुत मुद्दों पर विचार करने का मौका मिला तथा मैंने उन्हें भारत के दौरे के लिए भी आमंत्रित किया"
आपको बता दें कि पोप फ्रांसिस कैथोलिक चर्च के हेड है और जानी-मानी मैगजीन फोर्ब्स के अनुसार दुनिया के छठे सबसे ताकतवर आदमी है। पिछली बार जब कोई पोप भारत आए थे तो भारत में तकरीबन 2 करोड़ 80 लाख क्रिश्चियन जनसंख्या थी यह वर्ष 1999 की बात है। कैथोलिक मीडिया के अनुसार पिछली बार जब वेटिकन से इंडिया के दौरे की ख्वाहिश जताई गई थी तो नई दिल्ली ने तीखे तरीके से इंकार कर दिया था। पश्चिमी देशों मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि एक हिंदूवादी नेता की है। जिन्हें अल्पसंख्यक समुदाय में ज्यादा पसंद नहीं किया जाता। इसके चलते पोप फ्रांसिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धार्मिक मतभेद को कम करने की और ठोस कदम उठाने की बात रखी है।
जानिए कौन है पोप फ्रांसिस :
जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो (पोप फ्रांसिस) का जन्म 17 दिसंबर 1936 को अर्जेन्टीना में हुआ वह अपने माता पिता कि 5 बच्चों में सबसे बड़े थे। इन्होंने अपने जीवन के शुरुआती दिनों में बाउंसर व जरनेटर (साफ़ सफाई करने वाला व्यक्ति) व फूड लैबोरेट्री में टेक्नीशियन का काम भी किया हुआ है। कुछ बीमारियों से जूझने के बाद और उनसे सही होने के बाद पोप फ्रांसिस सोसाइटी ऑफ़ जीसस मे शामिल होने का निर्णय लिया और 1969 में वह एक कैथोलिक पादरी बन गए।
पोप फ्रांसिस मूल रूप से अर्जेंटीना से ताल्लुक रखते हैं परंतु वह अर्जेंटीना में काफी विवादों में रह चुके हैं जिसमें मुख्य रूप से दिसंबर 2001 के अर्जेंटीना दंगों में अर्जेंटीना की सरकार का राजनीतिक प्रतिद्वंदी भी माना गया था पोप फ्रांसिस सन 2013 से कैथोलिक चर्च के हेड हैं वह वेटिकन सिटी के भी प्रमुख है।