जौनपुर: योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में अपनी सरकार के साढ़े 4 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा की विपक्षी दल राज्य में दंगा कराते थे, अपहरण का धंधा चलाते थे, और आतंकवादियों को बचाने का काम करते थे। परंतु उनकी सरकार मैं उन्होंने यह सब बंद कराया साथ ही अपराधियों पर लगाम लगाई, योगी आदित्यनाथ ने कहा की अगर जनता उनके अपराधियों से निपटने के तरीके से खुश है तो उन्हें वोट कर विजय बनाये। आज भाजपा सरकार में एक स्वच्छ वातावरण है पहले प्रदेश में अपराधी शोषण करते थे लोगों को परेशान करते थे साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की कोरोना काल में फ्री राशन देने को और फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की संवेदना को व्यक्त करता हैं। 

 

योगी आदित्यनाथ ने अपनी लड़ाई को राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय विरोध के बीच में बताया 

योगी आदित्यनाथ ने कहा की 2022 का चुनाव देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। भाजपा के विरोध में  एकसाथ आ गए है और ऐसा माहौल बन गया है की सभी भारत विरोधी एक तरफ हो गए है और दूसरी तरफ भारत की आन बान शान की लड़ाई के लिए लोग खड़े हो गए है। उन्होंने साथ ही साथ विपक्ष को लोह पुरुष सरदार वल्ल्भ भाई पटेल की तुलना राष्ट्र तोड़ने वाले जिन्नाह से करने पर घेरा।  

 

 

राजनाथ सिंह ने 26/11 के मुंबई हमले को याद करते हुए कहा कि उस समय की कांग्रेस सरकार को जो कार्यवाही करनी चाहिए थी वह कार्यवाही उन्होंने नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने एक पुस्तक लिखी है और उस पुस्तक में उन्होंने कहा है 26 नवंबर 2008 का जो आतंकवादी हमला हुआ था उसके बाद आतंकवाद के खिलाफ जो कार्यवाही सरकार को करनी चाहिए थी वह सरकार ने नहीं की। उन्होंने साथ ही कहा कि आज नरेंद्र मोदी की सरकार में आतंकवाद के खिलाफ कठिन कार्यवाही की जा रही है। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सभी वादों पर खरी उतरती है भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि वह राम मंदिर बनाएंगे तो उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू करवाया।